हाय गेस्ट डिजिटल हब में आपका स्वागत है
डैशबोर्ड प्रोफाइल लॉग आउट

Share this page

मोबाइल नंबर अपडेट गाइड

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

महत्वपूर्ण: यह ऑनलाइन नहीं हो सकता

सुरक्षा कारणों से, आधार में मोबाइल नंबर घर बैठे ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता है। इसके लिए बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

मोबाइल नंबर बदलने का सही तरीका (ऑफलाइन):

  1. अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhar Seva Kendra) पर जाएं।
  2. वहां से 'Aadhar Update Form' लेकर भरें।
  3. फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर सही-सही लिखें।
  4. काउंटर पर ऑपरेटर को फॉर्म जमा करें।
  5. आपको अपना बायोमेट्रिक (Fingerprint/Iris) देना होगा।
  6. इसके लिए आपको ₹50 की फीस देनी होगी।
  7. आपको एक रसीद (URN Slip) मिलेगी, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

समय और डॉक्यूमेंट्स:

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती, बस आपका आधार कार्ड काफी है।

(नोट: नंबर अपडेट होने में आमतौर पर 24 से 48 घंटे लगते हैं।)

नजदीकी आधार केंद्र खोजें